अकबरपुर प्रखंड अंतर्गत नेमदारगंज स्थित साहू भवन में सोमवार को 1:00 तैलिक वैश्य बंधु पंचायत, नेमदारगंज का पंचवर्षीय संगठनात्मक चुनाव सैकड़ों साहू बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति में सौहार्दपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव का आयोजन नवादा जिला तैलिक साहू सभा की देखरेख में कराया गया।