बांका के पोखरिया के पास बुधवार की दोपहर 12 बजे टोटो सवार युवक को पिकअप ने टक्कर मार दी।जानकारी के अनुसार युवक बच्चन कुमार टोटो में सवार होकर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था, तभी पीछे से आ रही एक पिकअप वाहन ने साइड से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टोटो युवक सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया।दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।