कुंदा: कुंदा-अखरा बायपास सड़क पर वन विभाग ने काटा ट्रेंच, 12 गांवों का आवागमन ठप, ग्रामीणों में आक्रोश
Kunda, Chatra | Jul 12, 2026 वन विभाग द्वारा अखरा-जगरनाथपुर-टिकैतबांध मुख्य सड़क पर ट्रेंच काटे जाने से कुंदा क्षेत्र के 12 से अधिक गांवों का आवागमन बाधित हो गया है। इस सड़क को कुंदा का बायपास भी कहा जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि पौधारोपण के नाम पर बिना वैकल्पिक व्यवस्था के 4 दिन पहले सड़क काट दी गई। इससे अखरा, टिकैतबांध, टिकुलिया, पचरुखिया, नावाडीह, जगरनाथपुर सहित करीब 5 हजार लोग प