अजयगढ़: अजयगढ़ में उफनती नदियों के बीच जान जोखिम में डाल रहे लोग तेज बहाव में लकड़ी पकड़ने के लिए लगा रहे छलांग।
लगातार हो रही तेज और मूसलाधार बारिश के चलते अजयगढ़ क्षेत्र की नदी-नालों में जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। रूंझ, बागे और बिलाड़ नदियां इन दिनों विकराल रूप में बह रही हैं। तेज बहाव के कारण नदी किनारे रहने वाले लोगों में चिंता का माहौल है। इसी बीच हरदी पुल के पास कुछ लोग अपनी जान की परवाह किए बिना उफनती नदी की बीच धारा में छलांग लगाते नजर आए। बताया जा रहा है कि ये