कुटुंबा: नवरात्र में अंबा में अघोषित बिजली कटौती से आक्रोश, शाम सात बजे तक रही बिजली गुल
शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर औरंगाबाद जिले के अंबा बाजार में बिजली की अघोषित कटौती से उपभोक्ताओं और श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ गई है। बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य के नाम पर दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रहने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। सोमवार को अंबा मुख्य चौक से सतबहिनी मंदिर होते हुए हाई स्कूल तक 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन का तार बदलने का काम करा