⬇️पिता की विरासत को अपनी आवाज़ से आगे बढ़ा रहे हैं दक्ष कार्की! ❤️⬇️
उत्तराखंड के अमर लोकगायक स्वर्गीय पप्पू कार्की के बेटे दक्ष कार्की अपनी गायकी और हुनर से कुमाऊँनी लोकसंगीत की दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं। पिता की समृद्ध संगीत विरासत को आगे बढ़ाने की दिशा में दक्ष का प्रयास संगीत प्रेमियों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
हल्द्वानी निवासी दक्ष कार्की ने काठगोदाम स्थित इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है। वे स्कूल की ‘वॉयस ऑफ IPS 2025’ प्रतियोगिता के विजेता भी रहे हैं।
पिता के गीतों और संगीत से जुड़ी विरासत को आगे बढ़ाने की यह कोशिश उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और नई पीढ़ी के बीच एक खूबसूरत सेतु बन रही है। 🎵
#DakshKarki #PappuKarki #Uttarakhand #KumaoniMusic #PahadiCulture #SoarSamachar