जगदलपुर: बस्तर के स्कूलों में गूंजेगा स्वच्छता और सेहत का मंत्र, 50 शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण
बस्तर जिले के स्कूलों में अब पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का पाठ भी प्रमुखता से पढ़ाया जाएगा। इसी उद्देश्य को लेकर बुधवार को दोपहर 3 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में 'विद्यालय स्वास्थ्य एवं वेलनेस एम्बेसडर' विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।