जगदलपुर: भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मांई दंतेश्वरी में शीश नवाया और आशीर्वाद पाया
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश व जिला पदाधिकारियों की घोषणा संगठन द्वारा की गयी है। जिसमें बस्तर जिले से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्देश दीवान, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी गजानन मानिकपुरी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक साव पिन्टू और भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलाम्बर सेठिया नियुक्त हुये हैं।