जगदलपुर: हाटकचोरा के पुरानी चिमनी भट्टी के पास चावल की बोरी में अवैध गांजा की तस्करी करता आरोपी गिरफ्तार, ₹78,000 का गांजा जब्त
थाना सिटी कोतवाली जगदलपुर को सूचना प्राप्त हुआ था कि हाटकचोरा पुराना भट्टी के पीछे गली जगदलपुर के पास एक व्यक्ति चांवल बोरी के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा रख कर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है । सूचना पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली भोला सिंह राजपुत के नेतृत्व में टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था।