नबीनगर: स्टेशन रोड से पुलिस ने शराब के नशे में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति नबीनगर स्टेशन रोड निवासी अजीत गुप्ता है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने जानकारी रविवार की शाम 4 बजे दी है. बताया कि उक्त व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा था. जिसे गिरफ्तार कर थाना लाया. जहां मशीन से जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई.