लालगंज: रौनापार थाना की पुलिस टीम ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में रौनापार थाना की पुलिस को सफलता हाथ लगी है । वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामानुज शुक्ला व मय हमराह फोर्स ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म के प्रकरण में वांछित दो आरोपियों को खरैलिया ढाला से गिरफ्तार किया है । जिनकी पहचान सुधा पत्नी शैलेश यादव और शैलेश यादव पुत्र जोखन यादव के रूप में की गई ।