बिंदकी: डीघ बंबा मोड़ के समीप दो बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल, गंभीर घायल दो को सीएचसी में कराया गया भर्ती
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के डीघ बंबा मोड़ के समीप बिंदकी-जोनिहा मार्ग में सोमवार को दिन में लगभग 2:00 बजे दो बाइक में तेज टक्कर हो गई। दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। जिसमें गंभीर घायल एक बाइक में सवार नीरज निवासी डेहरिया कोतवाली बिंदकी तथा दूसरी बाइक में सवार सुनील निवासी ग्राम घेरवा कोतवाली बिंदकी को सीएचसी में भर्ती कराया गया।