कोंडागांव: प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से कोंडागांव में 417 पदों पर होगी भर्ती, 29 जुलाई से 2 अगस्त तक सभी विकासखण्डों में लगेगा शिविर
25 जुलाई को मिली जानकारी अनुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोंडागांव द्वारा 29 जुलाई से 2 अगस्त तक जिला मुख्यालय सहित सभी विकासखण्ड मुख्यालयों में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। 417 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से सिक्युरिटी गार्ड के 382, सिक्योरिटी सुपरवाईजर के 25 और सीसीटीवी ऑपरेटर के 10 पदों पर भर्ती की जाएगी।