कोंडागांव: कोकोड़ी में मारुति वेन की टक्कर से बाइक सवार 25 वर्षीय ग्रामीण युवक घायल, जिला अस्पताल में घायल युवक का उपचार जारी
कोंडागांव जिले के कोकोड़ी में एक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें 24 वर्षीय युवक घायल हो गया है। 25 जुलाई को मिली जानकारी अनुसार देर शाम कोकोड़ी निवासी युवक बाइक के माध्यम से अपने घर जा रहा था इसी दौरान सामने से आ रहे मारुति वेन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट लगी है जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।