कोंडागांव: मुलमुला के घने जंगल के बीच चल रहा अतिक्रमण का कार्य, अतिक्रमणकारियों ने लगाया जंगल के बीच धान का फसल
कोंडागांव जिला अंतर्गत मुलमुला के चाचीबेड़ा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वनभूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है। जिसका एक वीडियो सामने आया है। मुलमुला के घने जंगलों के बीच धान की फसल लहलहा रही है जो अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद होने का प्रतीक है।सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार ग्रामीणों ने कई बार वन विभाग के अधिकारियों से शिकायत की है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।