कोंडागांव: अमरावती में 26 जुलाई को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का होगा आयोजन
जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन कल शुक्रवार 26 जुलाई को माकड़ी विकासखण्ड के ग्राम अमरावती में आयोजित किया जाएगा। गुरुवार कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सभी जिला स्तरीय आधिकारियों को इन जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों में अनिवार्य तौर पर उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।