कोंडागांव: सुकुरपाल NH-30 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग हुए घायल, एक की हालत नाजुक
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 सुकुरपाल में आज दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो ग्रामीण घायल हो गए हैं। जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा हादसे में सोनाबाल निवासी समेश नेताम पिता पीलाराम नेताम उम्र 45 वर्ष और ब्रमानी नेताम पिता बुधमन नेताम उम्र 26 वर्ष घायल हो गए हैं।