दारू: सिलवार में गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, पांच दिवसीय महायज्ञ शुरू
सिलवार में गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, पांच दिवसीय महायज्ञ शुरू। 571 श्रद्धालुओं ने माथे पर कलश लेकर तय की 5 किमी की पैदल दूरी, 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंजा इलाका। सिलवार में नवनिर्मित भव्य शिव मंदिर में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ को लेकर रविवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसके साथ ही 5 दिवसीय महायज्ञ शुरू हुआ।