रूपवास: रुदावल: ओवरलोड वाहनों का कहर, कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित
रुदावल क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों का कहर जारी है। बयाना-रुदावल मार्ग पर दिन-रात तेज गति से दौड़ रहे बजरी व पत्थर से भरे ओवरलोड डंपर हादसों को न्योता दे रहे हैं। ओवरलोड वाहनों के कारण सड़कों की हालत भी जर्जर हो चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित है।