Public App Logo
मीडिया से बातचीत में मनोज तिवारी ने कहा कि भरत तिवारी के परिवार और गांव के साथ हुई घटना की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन वह परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि परिवार की मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया है और सरकार की ओर से दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई है। उन्होंने दावा किया कि मामले में एफआईआर, निलंबन और गिरफ्तारी जैसी कार्रवाई हुई है। मनोज तिवारी ने कहा कि वह कानून का पालन करने वाले व्यक्ति हैं और मामले की कानूनी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से टिप्पणी नहीं करना चाहते, लेकिन परिवार को भरोसा दिलाते हैं कि न्याय जरूर मिलेगा। - Arrah News