टीकमगढ़: 15 बकरियों की लूट के लिए हत्या, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा, एसपी ने कंट्रोल रूम में किया खुलासा
देहात थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव के जंगल में हरचरण ढीमर की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घेराबंदी कर राकेश पाल, गयादीन पाल और प्रेमलाल पाल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3 देशी कट्टे, 6 जिंदा कारतूस और लूटी गई 15 बकरियां बरामद हुई हैं।