ढाका: कुंडवा चैनपुर एसएसबी ने नेपाल से लाई जा रही 420 बोतल शराब को किया ज़ब्त, तस्कर फरार
पूर्वी चंपारण के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 126 लीटर नेपाली रिलैक्स शराब के साथ एक मोटरसाइकिल जब्त की है। हालांकि, एसएसबी जवानों को देखते ही तस्कर मोटरसाइकिल और शराब छोड़कर नेपाल की ओर भागने में सफल रहा।