रायपुर में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली सिरप का कारोबार, संचालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी के लाभांडी स्थित ब्रह्मदेव नगर के विनायक मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित नशीली सिरप की अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर संचालक धीरज कुमार दुबे और जीत सिंह सूर्यवंशी उर्फ ज्ञानेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, बिना डॉक्टर की पर्ची के सिरप बेचने की पुष्टि होने पर मेडिकल स्टोर में छापा मारा गया। तलाशी के दौरान 32 शीशी कोडिन सिरप बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 12,800 रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब सिरप की सप्लाई, खरीद-बिक्री और इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जांच कर रही है।
#RaipurNews #RaipurPolice #DrugSmuggling #CodeineSyrup #ChhattisgarhNews
Raipur, Raipur | Oct 28, 2026