प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा।
...................................................
जिलाधिकारी ने बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन एवं रामचंद्रपुर बस स्टैंड का किया निरीक्षण, छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
बिहारशरीफ (नालंदा), 06 नवंबर 2026 : छठ महापर्व के अवसर पर दूसरे राज्यों एवं विभिन्न शहरों से नालंदा आने वाले छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा तथा सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी, नालंदा द्वारा बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन एवं रामचंद्रपुर बस स्टैंड का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर यात्रियों की आवाजाही, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, यात्री सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ महापर्व के दौरान बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं एवं छठ व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखने, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा भीड़ प्रबंधन के लिए समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। साथ ही, पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि छठ महापर्व के अवसर पर जिले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#ChhathPuja
#chhathghatinspection
22 views | Nalanda, Bihar | Nov 6, 2026