पोलायकलां: पोलायकलां में चोरी से आक्रोशित किसानों ने 2 घंटे तक किया चक्का जाम, अधिकारी की समझाइश पर खोला
पोलायकलां क्षेत्र में सिंचाई मोटर, केबल और कृषि उपकरणों की लगातार चोरी से परेशान किसानों ने सोमवार को 12 से 2 बजे तक मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। किसानों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शीघ्र खुलासे और गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर एसडीओपी निमेश देशमुख और नगर परिषद अध्यक्ष पवन राजकुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने विशेष अभियान चलाकर 5 दिन में