ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चंपावत में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मोटर स्टेशन से निकाला मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी चंपावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोटर स्टेशन चंपावत में मार्च निकालकर विरोध जताया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और राष्ट्रगान गाया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन कर रही है। कांग्रेस का कहना है कि जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता, तब तक पार्टी इस मुद्दे को मजबूती के साथ सड़क से लेकर सदन तक उठाती रहेगी।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांग को दोहराया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपने विरोध और मांग को लगातार मजबूती के साथ उठाती रहेगी।
कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चिराग फर्त्याल, जीवन सिंह बिष्ट, मनीष महर, भूप्पी महर, अशोक वर्मा, नीरज वर्मा आदी कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चंपावत में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मोटर स्टेशन से मार्च निकाला, महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और राष्ट्रगान के बाद ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने साफ कहा कि इस्तीफे की मांग पूरी होने तक उनका आंदोलन सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा।