सागर नगर: तीन बत्ती बना रणक्षेत्र: भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, चले जूते-चप्पल, पुलिस ने वाटर कैनन से भीड़ हटाई
तीन बत्ती क्षेत्र में शनिवार शाम 4 बजे भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हो गई। दिल्ली में हुए प्रदर्शन के विरोध में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय घेराव का ऐलान किया था। नारेबाजी के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जूते-चप्पल व झाड़ू फेंके गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार कर भीड़ को तितर-बितर किया।