जौलीग्रांट स्थित ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार क्रेटा कार ने दो वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला पहुंचाया गया।
मौके पर मौजूद लोगों का दावा है कि कार में सवार युवक कथित तौर पर नशे की हालत में थे और लापरवाही से वाहन चला रहे थे, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। मामले की जांच की जा रही है।