जॉलीग्रांट एयरपोर्ट रोड पर तेज़ रफ्तार का कहर, UK07DE9881 क्रेटा कार ने खड़ी टैक्सी के उड़ाए परखच्चे, हादसे में घायल सभी लोग अस्पताल में भर्ती।
जॉलीग्रांट एयरपोर्ट रोड पर भीषण सड़क हादसा
जॉलीग्रांट एयरपोर्ट रोड पर तेज़ रफ्तार क्रेटा कार (UK07DE9881) ने सड़क किनारे खड़ी एक टैक्सी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैक्सी के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
(प्राप्त जानकारी के अनुसार)