बैराड़: नगर में थाना प्रभारी सुरेश शर्मा और पुलिस बल ने छात्र-छात्राओं के साथ निकाली तिरंगा यात्रा
प्रदेशभर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार दोपहर 1 बजे बैराड़ थाना प्रभारी सुरेश शर्मा के नेतृत्व में नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गयीं। तिरंगा यात्रा थाना प्रांगण से शुरू की गई जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मुख्य बाजार पहुँची। जहा तिरंगा यात्रा का समापन थाना परिसर पर किया गया।