हमीरपुर: स्व. पहलवान सिंह की स्मृति में टेढ़ा में दो दिवसीय दंगल मेला हुआ शुरु
सुमेरपुर क्षेत्र के टेढ़ा गांव में स्व. पहलवान सिंह की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय दंगल के प्रथम दिन नामीगिरामी पहलवानों के मध्य रोचक मुकाबले हुए। दंगल का शुभारंभ ग्राम प्रधान नोखेलाल यादव ने इटरा आश्रम के महंत बलराम बाबा के साथ हाथ मिलवाकर किया। प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी स्व. पहलवान सिंह की स्मृति में दो दिवसीय दंगल, मेला व रामलीला का आयोजन कराया गया है।