हमीरपुर: इंगोहटा बस स्टैंड में टप्पेबाजों ने चार लोगों को बनाया अपना निशाना, पुलिस ने कहा नहीं मिली शिकायत
इंगोहटा बस स्टैंड में टप्पेबाजी की घटनाओं से व्यापारी परेशान है। टप्पेबाजों ने तीन दिनों में चार लोगों को निशाना बनाकर हजारों की क्षति पहुंचाई है। बस स्टैंड में राहुल गौतम निवासी ग्राम भिटारी थाना कुरारा अपनी पत्नी अर्चना व साली के साथ गांव जा रहा था। तभी एक टप्पेबाज फुटकर कराने के बहाने पांच सौ रुपए ले उड़ा।