खंडवा नगर: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर खंडवा पुलिस अलर्ट, कंट्रोल रूम में सुरक्षा व्यवस्था के लिए हुई बैठक
नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर खंडवा पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था के लिए कंट्रोल रूम में बैठक खंडवा। 3 मई 2026 को आयोजित होने वाली नीट यूजी-2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए खंडवा पुलिस ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।