सेना और पुलिस के बीच टकराव पुलिस ने दर्ज कराई FIR.....
पुलिस के मुताबिक मामले की शुरुआत तब हुई जब डिप्टी कमिश्नर के काफिले के रूट पर एडिशनल एसपी ने ट्रैफिक नियम तोड़ने पर एक निजी वाहन को रोका, जिसे लेकर सेना के जवानों में नाराजगी फैल गई। इसके बाद बड़ी संख्या में जवान हथियार और लोहे की रॉड लेकर थाने में घुस गए, एसएचओ की वर्दी फाड़ दी और एसडीपीओ समेत कई पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया।
सेना की ओर से कहा गया है कि मामले की जांच चल रही है और कानूनी प्रक्रिया में पूरा सहयोग दिया जाएगा। दोनों पक्षों के अलग अलग बयान सामने आए हैं और संयुक्त जांच का इंतजार है।