कुलपहाड़: दुलारा गांव से वारंटी अभियुक्त को महोबकंठ पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार्रवाई जारी
वरिष्ठ उपनिरीक्षक कन्हैयालाल ने उपनिरीक्षक लालबहादुर के साथ मिलकर ग्राम दुलारा में दबिश दी और वारंटी अभियुक्त अजीत पुत्र धनीराम राजपूत निवासी ग्राम दुलारा थाना महोबकंठ को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा संख्या 806/2018, अपराध संख्या 507/2012 धारा 323, 325, 504 व 506 भादवि के तहत न्यायिक मजिस्ट्रेट कुलपहाड़ द्वारा वारंट जारी किया गया था।