हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड नंबर-9 की सियासत एक बार फिर चर्चा में है। जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा पार्षद राजेंद्र जीना का निर्वाचन निरस्त किए जाने के बाद अब मामला उच्च न्यायालय पहुंचने की तैयारी में है। पूर्व प्रत्याशी ललित जोशी ने न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हुए चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए और आगे कानूनी लड़ाई जारी रखने की बात कही। वहीं पार्षद राजेंद्र जीना ने फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देने की बात कही है। उन्होंने इसे राजनीतिक दुर्भावना से जुड़ा मामला बताया।
#HaldwaniNews #HaldwaniNagarNigam #Ward9 #ElectionNews #UttarakhandNews #PoliticalNews #NainitalNews #HighCourt #BreakingNews #UttarakhandPolitics #HaldwaniExpressNews