12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नैनीताल, हल्द्वानी और भीमताल में योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में विधायक सुमित हृदयेश, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी समेत कई अधिकारियों और नागरिकों ने योगाभ्यास किया। नैनीताल के फ्लैट मैदान में सांसद अजय भट्ट ने योग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और लोगों से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। वहीं भीमताल में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की मौजूदगी में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ।
#InternationalYogaDay #YogaDay2026 #YogaForHealth #NainitalNews #HaldwaniNews #Bhimtal #UttarakhandNews #Yoga #HealthyLifestyle #AjayBhatt #HaldwaniExpressNews #NewsUpdate