डुमरांव: डुमरांव स्टेशन पर छुट्टे पैसे को लेकर कर्मी-यात्री विवाद, वीडियो सामने आया; अधिक उगाही का आरोप
Dumraon, Buxar | Aug 15, 2026 डुमरांव रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग काउंटर पर छुट्टा पैसे को लेकर एक यात्री और बुकिंग कर्मी के बीच विवाद का मामला सामने आया है। घटना शनिवार की सुबह 11 बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्री को 225 रुपये का टिकट लेना था, जिसके लिए उसने 250 रुपए दिए।