सेन्हा: विशु सेंदरा हमारी संस्कृति और पहचान का प्रतीक: युवा नेता रोहित उरांव ने कहा, इसे सहेजना युवाओं की जिम्मेदारी
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत झालझामिरा जामुन डीपा टाना टोली में जिला राजी पड़हा व्यवस्था लोहरदगा द्वारा आदिवासी परंपरा, संस्कृति और सामाजिक विरासत को संरक्षित रखने के उद्देश्य से 18, 19 और 20 मई तक तीन दिवसीय विशु सेंदरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार दोपहर 12 बजे पारंपरिक रीति-रिवाजों और विधि-विधान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।