सरीला: गोहांड में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह, शैक्षिक गोष्ठी में शिक्षकों को नई दिशा देने का आह्वान
जरिया थाना क्षेत्र के गोहांड के खंड शिक्षा कार्यालय में आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ गोहाण्ड के तत्वावधान में सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर सेवानिवृत हुए पांच शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।