नगरी: वनांचल के टाइगर रिजर्व में खरीफ फसल खराब, किसानों ने मुआवजे की मांग की
Nagri, Dhamtari | Sep 10, 2026 वनांचल के टाइगर रिजर्व क्षेत्र में मौसम की बेरूखी और अल्पवर्षा के कारण खरीफ फसल बर्बाद हो गई है। किसान आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं और शासन से वित्तीय राहत तथा मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। क्षेत्र में सिंचाई की कोई सुविधा नहीं है, जिससे फसलों की स्थिति और खराब हुई है।