पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया पुलिस ने आठ वारंटियों को किया गिरफ्तार, महिला भी शामिल
Purnea East, Purnia | Oct 26, 2026
पूर्णिया के नगर थाना पुलिस ने एक विशेष अभियान में बेलारिकावगंज, गढ़िया हुसैनी, कजरा मुसहरी और बिठनौली पश्चिम पंचायत से कुल आठ वारंटियों को गिरफ्तार किया। महिला वारंटी देशी शराब मामले में पहले से आरोपी है। सभी को कानूनी प्रक्रिया के बाद पूर्णिया जेल भेजा गया।