कालका: राजकीय महाविद्यालय कालका के भूगोल विभाग के छात्र-छात्राओं के दल ने सर्वे ऑफ इंडिया सेक्टर -32 चंडीगढ़ का किया दौरा
राजकीय महाविद्यालय कालका की प्राचार्या प्रोमिला मलिक के कुशल नेतृत्व और भूगोल विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर गुलशन के मार्गदर्शन और दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भूगोल विभाग के छात्र-छात्राओं के दल ने आज सर्वे ऑफ़ इंडिया सेक्टर 32 चंडीगढ़ का दौरा किया।