कालका: किरतपुर में सरकारी डीपू पर सीएम फ्लाइंग सीआईडी की टीम के द्वारा की गई रेड, जांच जारी
कालका विधानसभा के गांव किरतपुर में सरकारी डीपू पर आज सीएम फ्लाइंग और सीआईडी की टीम के द्वारा आज रेड की गई। इसके बाद फूड सप्लाई विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया है। जांच में पाया गया है कि डीपू धारक के पास ढाई क्वांटल के लगभग गेहूं, 12 क्वांटल के लगभग बाजार, 90 किलो के लगभग चीनी ज्यादा मात्रा में पाई गई है। आगे की जांच अभी जारी हैं।