कालका: कालका विधायक ने विधानसभा में उठाया मोरनी में नोतोड़ जमीन बंदोबस्त का मुद्दा, कालका में दी जानकारी
कालका में जानकारी देते हुए विधायक प्रदीप चौधरी ने आज बताया कि विधानसभा सत्र के दौरान मोरनी की नोतोड़ जमीन बंदोबस्त का मुद्दा आज विधानसभा में उठाया गया है। विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि वन विभाग पहले अपनी जमीन की निशानदेही करवाए। वही विधानसभा में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री के द्वारा विधायक के द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दिया गया।