कालका: कालका नगर परिषद के पार्षद के खिलाफ डीसीपी को दी गई शिकायत, पार्षद ने कहा बेबुनियाद है सभी आप
कालका नगर परिषद के एक पार्षद के खिलाफ डीसीपी पंचकूला को लोगों के द्वारा एक शिकायत आज दी गई है। लोगों के द्वारा कई तरह के गंभीर आरोप स्थानीय पार्षद पर लगाए गए हैं। वही जब इन आरोपों के बारे में पार्षद से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह सभी आरोप निराधार हैं। पार्षद ने कहा कि नशा मुक्ति के खिलाफ अभियान चला रहे हैं जिस कारण उनके ऊपर आरोप लगाए जाते हैं।