राजगढ़: सुरतपुरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से मृत महिला की शिनाख्त, रुक्मिणी देवी वार्ड 34 सादुलपुर हुई
Rajgarh, Churu | Nov 11, 2026 सादुलपुर के निकटवर्ती सुरतपुरा रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से हुई महिला की मौत के मामले में जीआरपी पुलिस ने मृतका की शिनाख्त कर ली है। मृतका की पहचान सादुलपुर के वार्ड 34 निवासी रुक्मिणी देवी (65) पत्नी मोहनलाल प्रजापत के रूप में हुई है। बुधवार को GRP पुलिस ने मृतक महिला का पोस्टमार्टम करवाकर शव उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।