फर्रुखाबाद: गांव अमेठी जदीद निवासी 15 वर्षीय किशोर की गंगा में डूबने से हुई मौत, पिता मुकेश कठेरिया ने दी जानकारी
थाना कादरीगेट के गांव अमेठी जदीद निवासी 15 वर्षीय किशोर अरविंद उर्फ गोलू अपने गांव के लोग सहजान,अल्फाज,जावेद के साथ गंगा नहाने गया हुआ था।जिसमें अरविंद उर्फ गोलू की गंगा में डूबने से मौत हो गई।सूचना पर पिता मुकेश कठेरिया पहुंचे।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि हम मजदूरी पर गए हुए थे।तभी गांव के लोगों ने मुझे सूचना दी कि तुम्हारा लड़का गंगा में डूब गया हैं।