तिलहर: निगोही में चल रहे रामलीला मेले का रावण के पुतले के दहन के साथ हुआ समापन, अस्थियां लूटने के लिए उमड़ी भीड़
दरअसल निगोही के रामलीला मैदान में चल रही रामलीला और मेले का रावण के पुतले के दहन के साथ समापन हो गया। भगवान श्री राम द्वारा रावण वध के मंचन के दौरान जैसे ही प्रभु श्री राम ने रावण के पटल पर अग्निबाण छोड़ पूरा मैदान जय श्री राम के गगन भेदी नारों से गूंज उठा। इस दौरान रावण का विशाल का पुतला धू धू कर जलने लगा। और कुछ ही मिनट में पुतला जलकर खाक हो गया।