तिलहर: निगोही रोड स्थित बंद रेलवे फाटक को पार कर रहे व्यक्ति की बाइक मालगाड़ी की चपेट में आई, बाइक के परखच्चे उड़ गए
घटना तिलहर के निगोही रोड स्थित रेलवे फाटक की है। बताया जा रहा है कि रविवार शाम को एक बाइक सवार रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद भी रेलवे लाइन को पार कर रहा था। इसी दौरान बरेली की तरफ से एक मालगाड़ी आ गई। जिसकी चपेट में आने से बाइक कई टुकड़ों में बट गई। बाइक के टुकड़े करीब 200 मीटर तक रेलवे लाइन पर फैल गए। गनीमत रही कि इस दौरान बाइक चालक बाइक